Showing posts with label मंडला. Show all posts
Showing posts with label मंडला. Show all posts

प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास ने सराहा तेजस्विनी समूहों को



दिनांक 4-5 अगस्त 2010 को प्रमुख सचिव ग्रामीण विकास श्री आर. परसुराम ने अपने मंडला प्रवास के दौरान तेजस्विनी समूहों की प्रगति का अवलोकन किया। प्रमुख सचिव ने तेजस्विनी समूहों से मिलकर उनकी प्रगति औरभविष्य की योजनाओं के बारे में जाना और सुखद भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम के तहत किये जाने वालेप्रयासों की सराहना भी की। इस भ्रमण के दौरान महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के प्रमुखकार्यकारी अधिकारी श्री शिवशेखर शुक्ल, मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका परियोजना के समन्वयक श्री बैलवाल, तथा जिला कलेक्टर ने भी स्वसहायता समूहों से चर्चा कर प्रगति का अवलोकन किया और समूहों के कार्यों की सराहना की।
चित्र - ग्राम घुघरी और सिंगपुर में समूहों से चर्चा करते अतिथिगण ।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंडला